बृजेश पाठक और नीरज सिंह ने मोदी सरकार" बनाने के लिए आवाह्न किया।

जनपत की खबर , 261

लखनऊ।
रविवार को लखनऊ, कैंट स्थित नेहरू रोड में प्रबुद्धजन सम्मेलन सभा एवम इकोगार्डन, कैंट में युवा सम्मेलन सभा के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी की उपस्थिति में श्री नीरज सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की एवम देवतुल्य जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए माननीय सांसद राजनाथ सिंह जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और देश में लगातार "तीसरी बार मोदी सरकार" बनाने के लिए आवाह्न किया।

उन्होंने सभा में कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के सपनों को हकीकत बनाया है और लखनऊ सहित पूरे देश को विकास के रंगों में सजाया है, और माननीय राजनाथ सिंह जी ने अपने प्रयासों से लखनऊ की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। विकास के पथ को अग्रसर होते हुए देख रहे हैं एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, नया टर्मिनल, फ्लाइओवर जैसे अनेक योजनाएं राजनाथ सिंह जी के प्रयास से लखनऊ में संपन्न हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि जब हम ईवीएम के सामने खड़े होकर देशहित में वोट करेंगे तभी हम अपने देश के भविष्य के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध होंगे। हर वोट एक नए भारत की ओर हमारे संकल्प की पुष्टि करेगा, और हर कमल का बटन देश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया प्रक्षेप देगा और पहले हम दुनिया के दूसरे देशों से मिसाइल, तोप, बम, गोले, टैंक, फाइटर प्लेन लेते थे, भारत अब इन सभी में आत्मनिर्भर हो रहें है। अंत में उन्होंने कहा की आज भारत देश सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top