पी ओ के भी भारत का हिस्सा होगा यह सुनिश्चित है योगी आदित्यनाथ

जनपत की खबर , 224

के. के. शुक्ला

गोला गोकरननाथ खीरी
गुरुवार को दोपहर स्थानीय पब्लिक इंटर कॉलेज के राजेंद्र गिरी स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर जल्द ही भारत का हिस्सा होगा यह सुनिश्चित है।
मुख्यमंत्री ने विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सब हिंदुत्व और राम मंदिर के विरोधी हैं । उन्होंने जनसभा में मौजूद हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों से पूछा कि वह राम मंदिर बनने से खुश है कि नहीं तो लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर उनकी बात का समर्थन किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए देश में शौचायलयों, आवासों, निशुल्क खाद्यान्न वितरण, उज्वला योजना के तहत वितरित किए गए गैस कनेक्शन, किसान सम्म्मान निधि आदि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिना जाति-पाति का भेदभाव किए बगैर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ देने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाति-पाति में भरोसा नहीं रखती है जो जरूरतमंद है उसको सरकार की योजना का लाभ मिलना ही चाहिए और हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं में जो बिचौलिए सेंधमारी करते थे वह परास्त हो चुके हैं। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह प्रोपेगेंडा करके किसी तरह जनता को बहकावे में लाकर वोट अपने पक्ष में लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की तीन चरण के मतदान हो चुके हैं और चौथे चरण के मतदान में खीरी के लोगों को भी मतदान करना है। तीन चरणों के मतदान से स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में पुनः स्थापित होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र सरकार कुछ ऐसे  फैसले भी लेगी जिस तरीके के फैसले कभी किसी सरकार ने शायद नहीं लिए होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा की अजय मिश्रा टैनी को दिया गया प्रत्येक वोट प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचेगा और उन्हें प्रधानमंत्री बनने में सहयोग करेगा। इसलिए लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए और अपने सांसद को भारी मतों से विजई बनाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए।
उन्होंने गोला कॉरिडोर के मुद्दे पर भी बोलते हुए कहा जिस तरह काशी विश्वनाथ के मंदिर का सौंदर्यीकरण करके कारीडोर बनाया गया है । इस तरह गोला नगर को फोरलेन से जोड़कर यहां भगवान शिव के मंदिर का  सौंदर्यीकरण करके कॉरिडोर निर्माण के लिए स्वीकृत दी जा चुकी है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, महिलाओं और सभी जरूरतमंदों की जरूरत को ध्यान में रखकर योजनाएं बनती है और उन्हें लोगों तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। बिचौलियों का सफाया हो चुका है। अब सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी, क्षेत्रीय विधायक अमन गिरी, पलिया विधायक रोमी साहनी, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा और निघासन के विधायक डॉक्टर शशांक वर्मा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह सहित नगर पालिका गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और संगठन के पदाधिकारी गण आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top