स्कूल से लेकर सड़क पर पिट रहे बच्चे, जिसमें छात्र और उसका भाई गंभीर घायल, खराब हो रहा है कॉलेज का माहौल
जनपत की खबर May 10, 2024 at 10:06 AM , 223विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता के चलते अनुशासनहीन होते जा रहे बच्चे
गोला गोकर्णनाथ, खीरी।
गोला नगर में भी अनुशासनहीनता बढ़ रही छात्रों में ऐसा ही मामला नगर के एक विद्यालय का मामला प्रकाश में आया है जहां अनुशासनहीनता हो रही है विद्यालय के छात्र विद्यालय से लेकर सड़क तक आपस में भीड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे यह सबजाहिर होता है की विद्यालय में अनुशासनहीनता हो रही है नगर में अनुशासन के नाम से जाना जाने वाला स्कूल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भी में अब अनुशासन हीनता बढ़ गई है। यहां के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की उदासीनता के चलते बच्चे बेलगाम हो रहे हैं। आए दिन विद्यालय के गेट से लेकर सड़क पर मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं। जिस कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया है। छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुछ वर्ष पहले तक अनुशासन के मामले में बेहद सख्त था, पर अब वहां की व्यवस्था लचर होती जा रही है। स्कूल गेट के आसपास अराजक तत्वों की भीड़ लगी रहती है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है।बच्चे स्कूल कैंपस में क्या करते हैं गेट के बाहर आपस में भिड़ते हैं कोई देखने वाला नहीं है।
मंगलवार को एक छात्र और उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी गई।मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
नगर के मोहल्ला ऊंचीभूड़ निवासी संजय गुप्ता के बेटे दिव्यम को कुछ छात्रों ने मिलकर पीट दिया। जब उसके भाई शिखर ने विरोध किया तो उसे भी मारा पीटा। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिव्यम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।































Comments