ऐशबाग जोन कार्यालय में आयोजित मंगलदिवस में हुआ जम कर हंगामा

अन्य खबरे , 299

लखनऊ।  ऐशबाग जोन कार्यालय में आयोजित मंगलदिवस में हुआ जम कर हंगामा, यह बवाल पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा जी की एक शिकायत पर हुआ जिसके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी की चिट्ठी भी लगी थी।
शिकायत पत्र देखते ही अधिशासी अभियंता अमरनाथ भड़क गए और सुधीर मिश्रा को मौजूदा पार्षद की संस्तुति लाने को कहा इस पर पूर्व पार्षद ने लिख कर देने को कहा जिसके लिए अधिशाषी अभियंता तैयार हो गए। और शिकायत पत्र पर उक्त बात को लिख भी दिया।
इसके बाद वहां मौजूद अन्य पूर्व पार्षद व आम शिकायतकर्ता भड़क गए व हंगामा करने लगे।
हंगामा होता देख मंगलदिवस में शिकायतें सुन रहे पार्षद रजनीश गुप्ता व राजेश मालवीय ने मंगलदिवस वहीं पर समाप्त कर दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top