01 अप्रैल को कुल 170.84 लाख रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग व नकदी जब्त

जनपत की खबर , 233

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन, कराया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

01 मार्च से 01 अप्रैल तक कुल 10437.97 लाख रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी जब्त की गयी


दिनांक 02 अप्रैल, 2024 लखनऊ

        प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।

       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 01 मार्च से 01 अप्रैल, 2024 तक कुल 10437.97 लाख रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नगदी आदि जब्त किये गये, इसमें 1852.91 लाख रुपये नकद धनराशि, 2577.34 लाख रुपये कीमत की 745393.13 लीटर शराब, 4116.64 लाख रुपये कीमत की 
5713610.04 ग्राम ड्रग, 1778.18 लाख रुपये कीमत की 39163.86 ग्राम बहुमूल्य धातुएं, 0.43 लाख रुपये के मुफ्त उपहार एवं 112.47 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।

आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 01 अप्रैल, 2024 को कुल 170.80 लाख रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग व नगदी आदि जब्त किया गया। इसमें 32.66 लाख रुपये नकद धनराशि, 94.68 लाख रुपये कीमत की 24973.53 लीटर शराब, 43.47 लाख रुपये कीमत की 32330.50 ग्राम ड्रग एवं 0.01 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।

01 अप्रैल, 2024 को प्रमुख जब्ती में जनपद सुल्तानपुर की सुल्तानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 27 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 135 ग्राम ड्रग तथा जनपद फिरोजाबाद की टुण्डला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 56.50 लाख रुपये कीमत की 11393 लीटर शराब पकड़ी गयी। इसके अतिरिक्त जनपद लखनऊ की लखनऊ सेन्ट्रल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 लाख रुपये नकद धनराशि पकड़ी गयी।
 -------------

Related Articles

Comments

Back to Top