मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी
जनपत की खबर Mar 28, 2024 at 10:30 PM , 280लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया व डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बांदा जेल में हार्ट अटैक आने के बाद मुख्तार को आनन-फानन में बांदा मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया गया था.बांदा मेडिकल कॉलेज ने माफिया की मौत की पुष्टि कर दी है. माफिया की मौत की सूचना उसके घर वालों को दे दी गई है. साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है.बताया गया कि रोजा रखने के चलते मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी. डॉक्टरों ने रोजा रखने की वजह से तबीयत खराब होने की बात कह रहे हैं. रोजा रखने से मुख्तार अंसारी को कमजोरी आ गई थी. कमजोरी के चलते ही मुख्तार को हार्ट अटैक पड़ा. तीन डॉक्टरों का पैनल इलाज में जुटा था. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी अस्पताल में मौजूद हैं. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की तरफ से तीन डॉक्टरों का पैनल इलाज के लिए नियुक्त किया गया था.आपको बताते चलें कि मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था. पिछले कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी. बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था. पता चला था कि अंसारी की हालत नाजुक थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और आज फिर हार्ट अटैक की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी. डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था. हालंकि उसके बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया है कि मुख्तार को जहर दिया गया है.
उधर, मुख्तार के गृह जनपद मऊ में अलर्ट जारी कर दिया गया है. शासन स्तर से एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर को बांदा के हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं, जिस जगह मुख़्तार का इलाज चल रहा है वहां के बाकी तीमारदारों को बाहर निकाल दिया गया है. माफिया मुख्तार के परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हो गए हैं.
मुख्तार अंसारी की मौत की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी जिलों में गस्त के निर्देश दिए गए हैं. खासकर मऊ और गाजीपुर जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है.































Comments