उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने दिलीप अवस्थी का निधन अपूरणीय क्षति
जनपत की खबर Mar 02, 2021 at 02:02 PM , 724दिलीप अवस्थी का निधन अपूरणीय क्षति
लखनऊ :
उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने दिलीप अवस्थी का निधन अपूरणीय क्षति
लखनऊ :
उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अवस्थी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। श्री अवस्थी का निधन मंगलवार की सुबह हो गया है।
समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि दिलीप अवस्थी उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता की नर्सरी थे जहां से कई अच्छे पत्रकारों की पौध निकली है। उन्होंने दशकों तक इंडिया टुडे, दि पायनियर, जी न्यूज, टाइम्स आफ इंडिया, दैनिक जागरण व आउटलुक जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों को सेवाएं दी और महत्वपूर्ण पदों पर रहे। दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अवस्थी बहुभाषी पत्रकार रहे और उन्होंने हिन्दी व अंग्रेजी भाषाओं में समान निपुणता के साथ काम किया। दिलीप जी संगीत के अच्छे जानकार होने के साथ ही व्यंगकार भी थे।
समिति उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष जफर इरशाद ने कहा कि दिलीप जी के निधन से उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता के एक युग का अवसान हो गया है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।
अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भैसाकुण्ड श्मशान घाट पर होगा ।री थे जहां से कई अच्छे पत्रकारों की पौध निकली है। उन्होंने दशकों तक इंडिया टुडे, दि पायनियर, जी न्यूज, टाइम्स आफ इंडिया, दैनिक जागरण व आउटलुक जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों को सेवाएं दी और महत्वपूर्ण पदों पर रहे। दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अवस्थी बहुभाषी पत्रकार रहे और उन्होंने हिन्दी व अंग्रेजी भाषाओं में समान निपुणता के साथ काम किया। दिलीप जी संगीत के अच्छे जानकार होने के साथ ही व्यंगकार भी थे।
समिति उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष जफर इरशाद ने कहा कि दिलीप जी के निधन से उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता के एक युग का अवसान हो गया है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।
अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भैसाकुण्ड श्मशान घाट पर होगा ।































Comments