होली से पहले चोरों के हौसले बुलंद, रिलायंस फ्रेश सिग्नेचर रूची खण्ड के सामने से रायल इन्फील्ड मोटरसाइकिल चोरी.

राष्ट्रीय , 608

चोर मस्त पुलिस सुस्त.

लखनऊ। होली से पहले चोरों के हौसले बुलंद हैं. गली-मोहल्लों में बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों ने हर किसी की नींद उड़ा कर रख दी है. ताजा वारदात आशियाना थाने के रूचि खण्ड की है. CCTV तस्वीरों के जरिए शातिर बाइक चोर की तलाश तेज हो गई है.रूची खण्ड रिलायंस फ्रेश सिग्नेचर के सामने से शोभित मिश्रा निवासी 161/35 ताजी खाना रकाबगंज लखनऊ मोटर साइकिल पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। शोभित ने बताया कि सोमवार 18/03/24 को शाम 3.00 बजे वह अपने कार्यस्थल रिलायंस फ्रेश सिग्नेचर रूची खण्ड पर अपनी मोटर साइकिल माडल रायल इन्फील्ड 350 जिसका नम्बर यूपी 32 एनबी 9132 है। उसे करीब वह स्थानीय मॉल के सामने खड़ी कर दिया था। मोटरसाइकिल स्टोर के सामने खड़ी कर रिलायंस फ्रेश सिग्नेचर पर वह अपनी नौकरी करने लगे। शाम पांच बजे जब वो स्टोर से बाहर आए तो देखा मोटर साइकिल गायब है। तलाश करने पर कोई सुराग न मिलने पर शोभित ने आशियाना पुलिस को सूचित किया। स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखने से पता चला कि मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले जा रहा है। पीड़ित ने फुटेज के आधार पर कुछ दूरी तक उक्त मार्ग पर खोजबीन किया। अंतत: उसे मायूस होना पड़ा। तब जाकर उसने आशियाना पुलिस को सूचित किया। लेकिन आशियाना पुलिस पीड़ित को दो दिनो तक टहलाती रही सीसीटीवी फुटेज को भी नहीं देखा.. बड़ी मशक्कत के बाद  दिनांक 20 मार्च 24 को आशियाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में शोभित से लिखित तहरीर लेकरअज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 379 के अधीन केस दर्ज कर लिया है। 

Related Articles

Comments

Back to Top