*होली आते ही सक्रिय हुए मिलावटखोर,किरानों के दुकान पर भी रहें सतर्क*

अन्य खबरे , 250

*जनपद के बाजारो में नकली मावा केमिकल युक्त खाद्य पदार्थ खोया का भंडार                                          खाद्य एवं औषधि प्रशासन मौन* 

*दिखावटी चेकिंग कर कागजी कोरम पूरा कर रहा है विभाग
जौनपुर 
चुनावी समर में अ​धिकारियों की व्यस्तता के बीच होली में मिलावटखोरों की मौज हो गई है। धड़ल्ले से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है। चेकिंग अभियान की सुस्ती के चलते कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।त्योहार में अगर आप किराने की दुकान से खरीदारी कर रहे हैं तो सतर्क रहें। इस समय बाजार में विभिन्न ब्रांड उत्पाद के पैकिंग में भी नकली सामान मिल रहा है, खासकर सरसों का तेल, रिफाइंड व मसालों में सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा होली में मैदा, सूजी व दाल जैसे उत्पादों को परख कर ही खरीददारी करें।
पूरे जिले में होली के त्यौहार की तैयारियां जोरों पर हैं। होली के त्यौहार में रंग अबीर गुलाल के साथ गुझिया व तरह-तरह की मिठाइयां बाजारों में  बिक रही है । वर्तमान समय में बाजार में नकली खाद्य पदार्थ सरसों के तेल सोयाबीन, रिफाइंड, रिफाइंड तेल और नकली  केमिकल युक्त मिलावटी खोया खुले आम बाजारों में बिक रहा है जिसकी पुष्टि खाद्य सुरक्षा विभाग स्वयं करता रहा है। लेकिन ऐसे नकली खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने वाली खाद्य प्रशासन की टीम पूरी तरह से नकारा साबित हो रही है। दिखाने के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों में इक्का दुक्का दुकानों पर टीम का छापा डालकर इति श्री कर ली जा रही है। छापेमारी का काम सिर्फ किसी खास पर्व  के पास आने पर ही किया जाता है। सूत्रों की माने तो पूरे जिले में खाद एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी पूरे वर्ष भर में मात्र त्योहारों के नजदीक आने पर ही सक्रिय होते हैं छापे भी उन्हें दुकानों प्रतिष्ठानों पर डाले जाते हैं जहां उनको बंधी रकम नहीं मिलती है जिसके कारण मिलावट खोरी की पौ बारह है।  खुलेआम जनता को केमिकल युक्त खाद्य पदार्थ एवं मिलावटी खोवा युक्त मिठाइयां गुझिया खिलाकर बीमार करने का खेल जारी है। होली के त्योहार मे मात्र दो दिन शेष रह गए है अब छापेमारी टीम जाग चुकी है और जिले भर में शहरी इलाकों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों तहसीलों में खूब छापेमारी और सैंपलिंग करके खाना पूर्ति कर अपनी जेब भरने का काम हो रहा है ।

Related Articles

Comments

Back to Top