संयुक्त निदेशक सूचना हेमंत सिंह को मिली पुनर्नियुक्ति

जनपत की खबर , 438

लखनऊ। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक हेमंत सिंह को उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पुनर्नियुक्ति दी गई है। बीती 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए हेमंत सिंह को सोमवार को पुनर्नियुक्ति दी गई।
एक मार्च को शासन की तरफ से जारी आदेश में बताया गया कि  छह माह के लिए हेमंत सिंह को यह पुनर्नियुक्ति संयुक्त निदेशक/विशेष कार्याधिकारी के पद पर दी गई है।
सूचना विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हेमंत सिंह की पहचान एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही है।उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कार्य और व्यवहार कुशलता से सभी को प्रभावित किया। अपने कार्य के प्रति संजीदा हेमंत सिंह ने उन्हें मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करके अपनी एक विशेष पहचान विभाग में बनाई है।

Related Articles

Comments

Back to Top