विषम सेमेस्टर परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा, दिसम्बर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित

अन्य खबरे , 386

22 मार्च 2024 लखनऊ।

 

 

सचिव अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा, दिसम्बर 2023 की परीक्षा 16 जनवरी  2024 से 14 फरवरी 2024 तक कुल 156 परीक्षा केन्द्रों पर सुचारू रूप से शुचितापूर्ण संपन्न हुई तथा अधिनियम में परीक्षा परिणाम हेतु प्राविधानित समय-सीमा में परीक्षा परिणाम तैयार कराया गया।

 

परीक्षा का परीक्षा परिणाम शुक्रवार  को  एम0 देवराज, अध्यक्ष, प्राविधिक शिक्षा परिषद/प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की अध्यक्षता में आहूत परीक्षा परिणाम समिति द्वारा सर्वसम्मिति से घोषित कर दिया गया। 

 

विषम सेमेस्टर/विशेष बैक परीक्षा दिसम्बर-2023 की सेमेस्टर परीक्षा हेतु कुल 143919 परीक्षार्थी पंजीकृत थें, जिसमें से 136534 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 35.62 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार विशेष बैक पेपर परीक्षा हेतु कुल 30043 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से 29989 परीक्षार्थी विशेष बैक पेपर परीक्षा में सम्मिलित हुए, सम्मिलित छात्र/छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 35.42 प्रतिशत रहा।

 

बैठक में  अन्नावि दिनेशकुमार, निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उ0प्र0, कानपुर सदस्य के रूप में सम्मिलित हुए। उक्त परीक्षाफल संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं की सुविधा के दृष्टिगत परिषद की वेबसाईट  पर उपलब्ध है।

Related Articles

Comments

Back to Top