अधिसूचना के दूसरे दिन भी 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन रहा शून्य
जनपत की खबर Mar 21, 2024 at 08:20 PM , 222दिनांक 21 मार्च, 2024 लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में 08 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 20 मार्च, 2024 (बुधवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2024 (बुधवार) निर्धारित है। नामांकन के दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे के मध्य निर्धारित है। नामांकन के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है। सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है।
---------------































Comments