*दोबारा नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर नगर वासियों ने दी बधाई*

अन्य खबरे , 187

निघासन-काफी दिनों से मौजूदा सरकार की गलत नीतियों को लेकर नगर में हल्ला बोलने वाले समाजवादी पार्टी के युवा नेता मनोज वर्मा अपनी यूथ यूनिटी के साथ क्षेत्र में विपक्ष को बरक़रार करने में भी अहम भूमिका निभाई है।सपा के लिए इन्होंने क्षेत्र में आधिकाधिक मेहनत की इनकी मेहनत पर चार चाँद लगाने में सपा के जिलाध्यक्ष और अन्य बड़े नेता ने कोताही नही की । पार्टी के लिए समर्पित मनोज वर्मा को नगर पंचायत निघासन में दोबारा नगर अध्यक्ष के रूप में जिमेदारी सौप दी। जिसको लेकर मनोज वर्मा ने बताया की नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी को में एक सच्चे सिपाही की तरह काम करूंगा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओ कार्यकर्तओं के आशीर्वाद से नगर में समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाईयो तक ले जाने का प्रयत्न करूँगा। और 2024 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करके इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प को साकार करूँगा। इस अहम जिमेदारी का दायित्व देने के लिए जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं और सभी समाजवादी साथियो का आशीर्वाद और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी का जिलाध्यक्ष श्री रामपाल सिह यादव जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान ओमकार सिंह, लल्लू चतुर्वेदी,विनीत लाला, जगदीश शर्मा, इन्देश शुक्ला, सुरजीत बारी,मुन्ना खान,अख्तर अली, प्रदीप जायसवाल सहित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top