शिक्षकों ने पावर एंजेल के सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

राष्ट्रीय , 472

लखनऊ। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर जेंडर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल के सशक्तिकरण का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय सभागार में दिनांक 16 मार्च से 19 मार्च तक किया गया। यहां नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से  विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत पावर एंजेल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया। जहां पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सविता शुक्ला के निर्देशन में खण्ड अधिकारी राममूर्ति यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को मॉस्टर ट्रेनर शिक्षिका रेखा जैसवाल तथा डा अनीशा सिंह ने प्रशिक्षित किया। यहां सेल्फ स्टीम जीवन कौशल पर विस्तार चर्चा करते हुए विद्यालयों में पावर एंजेल सशक्तिकरण हेतु ग्रुप बनाकर कई पहलुओं पर गतिविधि के माध्यम से सभी बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया। फुल कॉमिक बुक एवं प्रगति के पंख के सभी सत्रों पर आधारित गतिविधियों, इंटरएक्टिव स्मार्ट क्लास, मोटिवेशनल गीत के वीडियो व फिल्मों के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। 

Related Articles

Comments

Back to Top