पुलिस कर्मियो को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु कमिश्नरेट कानपुर नगर व गौतमबुद्धनगर में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 1753.41 लाख रूपये स्वीकृत

अन्य खबरे , 342

लखनऊ: 15 मार्च, 2024

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपदों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिये आवासीय व अनावासीय भवनों आदि के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए कमिश्नरेट कानपुर व गौतमबुद्धनगर के लिये कुल 1753.41 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। 

 

प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना विधनू के अन्तर्गत नवीन थाना सेन पश्चिम पारा के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु धनराशि रूपये 816.42 लाख की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में धनराशि रूपये 4 करोड़ 8 लाख 21 हजार निर्गत कर दी गयी है।

 

इसी प्रकार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक-3 के टाईप बी आवासीय भवनों के 22 नग के निर्माण कार्य हेतु धनराशि रूपये 936.99 लाख की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में धनराशि रूपये 4 करोड़ 68 लाख 49 हजार अवमुक्त कर दी गयी है।

 

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने यह निर्देश भी दिये है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण कराया जाय ताकि यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूूर्ण हो जाने के फलस्वरूप निर्मित भवनो का बेहतर उपयोग हो सके। उन्होंने कड़े निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता आदि की कमी पाये जाने पर संबंधित दोषी कर्मियों को बख्शा नही जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top