10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 350 के0जी0 लहन नष्ट की गई

अन्य खबरे , 317

विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा थाना-नगराम, अन्तर्गत ग्राम भज्जा खेड़ा तथा छोटी खेड़ा के संदिग्ध अड्डों तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश एवं छापेमारी की गई

लखनऊ: दिनांक: 14 मार्च, 2024


आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल जी के निर्देश एवं आबकारी आयुक्त डॉ0 आदर्श सिंह के आदेश के क्रम में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मोहनलाल गंज तथा मय स्टॉफ थाना-नगराम, अन्तर्गत ग्राम भज्जा खेड़ा तथा छाटी ख्ेाड़ा के संदिग्ध अड्डों तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश एवं छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत करते हुए मौके पर लगभग 350 के0जी0 लहन को नष्ट किया गया।
साथ ही आबकारी निरीक्षक सेक्टर-5 द्वारा गोसाईंगंज थाना अन्तर्गत ग्राम निजामपुर, सरइयान तथा मरखापुर में मदिरा की अवैध बिक्री करने वाले संदिग्ध अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान 4 लीटर देशी शराब की बरामदगी के साथ आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top