41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के दिये निर्देश
अन्य खबरे Mar 14, 2024 at 07:18 PM , 233मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में दंगाइयों एवं अपराधियों पर और अधिक त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु सी0ओ0 सर्किल स्तर के लिये
41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के दिये निर्देश
सुदृढ़ कानून व्यवस्था हेतु संकल्पित प्रदेश में दंगाइयों एंव अपराधियों के विरूद्ध और अधिक त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के लिये हेतु 09 करोड़ 84 लाख रूपये की धनराशि निर्गत
लखनऊ: 14 मार्च, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में दंगाइयों एवं अपराधियों पर और अधिक त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु सी0ओ0 सर्किल स्तर के लिये 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के निर्देश दिये है।
प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था हेतु दंगाइयों एवं अपराधियों के विरूद्व और अधिक त्वरित कार्यवाही एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश के सी0ओ0 सर्किलों हेतु 41 दंगा नियंत्रण वाहनों के खरीदने हेतु 09 करोड़ 84 लाख रूपये की धनराशि निर्गत करने के आदेश निर्गत कर दिये गये है।
निर्गत आदेशों में स्पष्ट उल्लेख किया गया है किसी प्रकार की अनियमितता होने एवं आडिट आपत्ति होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय सहित क्रेता इकाई उत्तरदायी होगें। स्वीकृत धनराशि का उपयोग आगामी 31 मार्च तक सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कहा गया है कि यदि कोई धनराशि बचती है तो उसे राजकोष में समर्पित करना होगा।



























Comments