‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जनपत की खबर Mar 12, 2024 at 03:25 PM , 227लखनऊ । आज ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के अवसर पर पूर्वान्ह 11.00 बजे से डा0 ब्रजेश राठौर, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उ0प्र0 की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डा0बी0पी0एस0 कल्याणी, निदेशक (स्वास्थ्य), राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, संयुक्त निदेशक (मुख्यालय), राज्य कार्यक्रम अधिकारी, एन0पी0-एन0सी0डी0, संयुक्त निदेशक(दन्त), श्री सतीश त्रिपाठी, राज्य सलाहकार, एन0टी0सी0पी0, श्री विवेक अवस्थी, यू0पी0वी0एच0ए0 एवं महानिदेशालय के अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा बताया गया कि तम्बाकू सेवन जनस्वास्थ्य के लिए एक बड़ी समस्या के रूप में वैश्विक स्तर पर उभर रहा है। तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में किया जाये, यह स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है। तम्बाकू सेवन से अनेक बीमारियां होती है, जिसमें नपुंसकता/बांझपन एवं कैंसर प्रमुख रूप से है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिवार सर्वेक्षण-5 (वर्ष 2019-21) के अनुसार उत्तर प्रदेश में तम्बाकू उपभोगकर्ता 44.1 प्रतिशत है, जो कि अत्यन्त भयावह स्थिति है, जिससे भविष्य में अनेक असंचारी रोगों को बढ़ावा मिलेगा।
डा0बी0पी0एस0 कल्याणी, निदेशक (स्वास्थ्य), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पाद, प्रदाय और वितरण व विनियमन) अधिनियम (सी0ओ0टी0पी0ए0)-2003 एवं The Prohibition of Electronic Cigarettes (Production, Manufacture, Import, Export, Transport, Sale, Distribution, Storage and Advertisement) Act, 2019 (PECA-2019) के विभिन्न प्राविधानों की जानकारी देते हुए इसके अनुपालन हेतु जागरूक किया गया।
डा0 ब्रजेश राठौर, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उ0प्र0 द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को स्वयं तम्बाकू किसी भी रूप में प्रयोग न करने, सी0ओ0टी0पी0ए0-2003 एवं पी0ई0सी0ए0-2019 का अनुपालन करने एवं आस-पास के/नियंत्रणाधीन व्यक्तियों को तम्बाकू उपभोग न किये जाने हेतु प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई गयी।
तम्बाकू से राज्य के सभी व्यक्तियों की सुरक्षा हेतु उपायों पर चर्चा के उपरान्त अध्यक्ष महोदय की अनुमति से गोष्ठी का समापन किया गया।































Comments