सीएए Citizenship Amendment Act के आज से देशभर में लागू होने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस को अलर्ट मोड पर किया

अन्य खबरे , 217

लखनऊ। सीएए Citizenship Amendment Act के आज से देशभर में लागू होने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने शांति व्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया है। केंद्र की तरह यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी में कानून व्यवस्था से जुड़े जिलों शहरों के छोटे बड़े सभी फ़ील्ड अफसरों को स्थानीय भ्रमणशील रहने के निर्देश दिया है।डीजीपी कुमार ने संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग, सीसी टीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश भी जारी किया है।वहीं सोशल मीडिया में भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। राज्य के संवेदनशील मेरठ कानपुर मुरादाबाद गोरखपुर बनारस और राजधानी लखनऊ के पुराने शहर अमीनाबाद चौक छेत्र में पुलिस गश्ती तेज होने की बात कही गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top