अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने एनडीए के विजेता उम्मीदवारों को दी बधाई, कहा- असली पीडीए एनडीए है
अन्य खबरे Feb 27, 2024 at 11:11 PM , 381लखनऊ, 27 फरवरी
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश में हुए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में NDA के तीनों विजेता उम्मीदवारों की भारी जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी नीतियों का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एनडीए का जो खूबसूरत गुलदस्ता बनाया है, उसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में जिन आठ लोगों को उम्मीदवार घोषित किया गया, उसमें समाज के हर वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका दिया गया है, वास्तव में एनडीए ही पीडीए का प्रतिनिधित्व करती है। दूसरी ओर, विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर दलित- पिछड़ों को बरगलाने का कार्य कर रही है। लेकिन समाज इनकी दोहरी मानसिकता को समझ गया है। इनके बहकावे में आने वाला नहीं है।
बता दे कि मंगलवार को अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल जी के नेतृत्व में विधान मंडल दल के नेता श्री राम निवास वर्मा के साथ अपना दल एस के सभी 13 विधायक पार्टी के कैंप कार्यालय, 1ए, माल एवेंयू से एक साथ विधान भवन गए और NDA उम्मीदवारों को वोट दिया।






_page-0001.jpg)




















Comments