*143 जोड़े अनुसूचित जाति, 21 जोड़े पिछड़ा वर्ग तथा 01 जोडा अल्पसंख्यक वर्ग कुल 165 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न*

अन्य खबरे , 313

*लखनऊ । 

*मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजानान्तर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न*


मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजानान्तर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (बालक) मोहान रोड, लखनऊ में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में 143 जोड़े अनुसूचित जाति, 21 जोड़े पिछड़ा वर्ग तथा 01 जोडा अल्पसंख्यक वर्ग कुल 165 जोड़े सम्मिलित हुए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 01 विधवा महिला का भी विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 ब्लाक प्रमुख, माल लखनऊ द्वारा गणेश पूजन से किया गया तथा उनके द्वारा सभी जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख, माल व मलिहाबाद, के साथ अन्य मुख्य गणमान्य अतिथि गण एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारीगण, नगर निगम एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी के साथ अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। विवाह समारोह शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top