अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन की शुरुआ

अन्य खबरे , 254

आज दिनांक 26 फरवरी से ग्राम पंचायत चकदहा के मजरा किशनपुर रमना की सड़क निर्माण के लिए अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन की शुरुआत बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के अध्यक्ष विनय तिवारी ने देव यादव जिलाध्यक्ष सहित सभी अनशन कारियो का माल्यार्पण कर शुरू हुआ।
आपको बता दे की ग्राम किशनपुर रमना की सड़क कई वर्षो से जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़ी हुई है जिस वजह से लोगों को निकलने में खासी मुसीबत का सामना करना पड़ता है पूर्व में ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर कई बार ज्ञापन दे कर सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन कोई कार्यवाही न होने नाराज ग्रामीणों ने बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के साथ मिलकर 22 फरवरी 2024 को उप जिलाधिकारी मौदहा को दिए ज्ञापन में 26 फरवरी से अनशन की चेतावनी दी थी जिससे आज से ही ग्रामीणों ने अनशन शुरू किया।
अनशन में मुख्य रूप से दिनेश अनुरागी, प्यारेलाल, राजकुमार सविता, राहुल अनुरागी, श्रीओम पाल, रामविलास वर्मा, बबलू यादव, श्री राम औतार वर्मा, चंद्रभान सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे

Related Articles

Comments

Back to Top