सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरों की जांच के लिए इंटरनल जांच कमेटी बैठाई।

अन्य खबरे , 242

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरों की जांच के लिए इंटरनल जांच कमेटी बैठाई।

भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों के द्वारा सोशल मीडिया पर जो समस्याएं बताई जा रही हैं उन समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने इंटरनल कमेटी गठित की है, वायरल क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट को लेकर जांच की जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक: हमारे पास भी सभी वायरल चीज़ें हैं, जो सवाल वायरल हुए हैं वो क्वेश्चन पेपर में कितने आए हैं और यो परीक्षा से पहले, बाद में या उसके दौरान वायरल हुए हैं इनकी भी जांच की जा रही है।

भर्ती बोर्ड का कहना है कि हम सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं, 48 लाख बच्चों के भविष्य का सवाल है, किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top