*रंगनिर्देशक पद्मश्री राज बिसारिया का निधन*
अन्य खबरे Feb 16, 2024 at 10:27 PM , 244लखनऊ, 16 फरवरी। रंगमंच के एक युग का अवसान हो गया। रंगनिर्देशक पद्मश्री राज बिसारिया का आज शाम यहां निधन हो गया। वे कई बीमारियों से पीड़ित थे। लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था। उनका जन्म 10 नवंबर 1935 को लखीमपुर खीरी में हुआ था।
वे रंग प्रशिक्षण देने वाली 1975 में स्थापित राजधानी लखनऊ स्थित संस्था भारतेन्दु नाट्य अकादमी के संस्थापक निदेशक थे। इसी अकादमी में 1989 में उन्होंने रंगमण्डल की स्थापना की थी। राज बिसारिया ने लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के लम्बे अरसे तक शिक्षक रहे। उन्होंने 1962 में लखनऊ विश्वविद्यालय में थिएटर ग्रुप बनाया था। 1966 में थिएटर आर्ट्स वर्कशाप की स्थापना की थी। अंग्रेजी रंगमंच के बाद उन्होंने हिंदी रंगमंच में उल्लेखनीय योगदान दिया। करीब तीन वर्ष पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।राज बिसारिया को सांस लेने में तकलीफ थी और वह गले के कैंसर से पीड़ित थे।



























Comments