*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव महोदया द्वारा जनपद न्यायालय परिसर उन्नाव से प्रचार वाहन हुआ रवाना*

अन्य खबरे , 305

उन्नाव।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीया जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव महोदया द्वारा जनपद न्यायालय परिसर उन्नाव से  प्रचार वाहन रवाना किया 

 माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक- 09.03.2024 को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज दिनांक-15.02.2024 को जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आम जन-मानस में  प्रचार- प्रसार हेतु प्रचार वाहन को माननीया जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव महोदया द्वारा  प्रचार वाहन को हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया गया।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्री मनीष निगम ने बताया कि उक्त प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से बड़ा चौराहा होते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सार्वजानिक स्थलों से होते हुए तहसीलों,रेलवे स्टेशन,बस अड्डा तक जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण कर्मचारीगण, अधिवक्तागण पुलिसकर्मी, पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें|

Related Articles

Comments

Back to Top