सरोजनी नगर ब्लॉक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु चयनित किए गए 50 विद्यालय, जिम्मेदारी देकर सम्मानित किए गए विद्यालय के शिक्षक

हेडलाइंस , 754

लखनऊ।   विकासखंड सरोजनी नगर मिशन प्रेरणा की समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला खंड शिक्षा अधिकारी सरोजनी नगर के मार्गदर्शन एवं डाइट प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक डॉ पवन सचान की अध्यक्षता में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मंडलीय शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह तथा जिला समन्वयक प्रशिक्षण विकासखंड के सभी एसआरजी ए आर पी संकुल शिक्षक व प्रधान अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा स्वागत गीत के साथ मिशन प्रेरणा पर विस्तृत चर्चा व ब्लॉक पीपीटी प्रस्तुतीकरण से किया गया यूपीएस स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत का आयोजन किया गया तो वही यूपीएस बरौना के बच्चों द्वारा संचारी रोग जागरूकता पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।      
*खंड शिक्षा अधिकारी सरोजनी नगर शिवनंदन सिंह ने  शिक्षको को उत्कृष्ट कार्य के लिए बैच पहनाकर सम्मानित किया वही लगभग 40 अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लक्ष्य प्राप्ति हेतु उत्कृष्ट शिक्षक का प्रमाण पत्रवा बैच देकर सम्मानित कियाऔर उन्हें आने वाले 3 महीनों में अपना विद्यालय प्रेरक विद्यालय बनाते हुए थर्ड पार्टी से ऑडिट करा कर ऐसे विद्यालय सभी के लिए प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त कर, आदर्श बने इस हेतु चिन्हित किया*।
  
          डाइट प्राचार्य महोदय ने इन लगभग 50 शिक्षकों को संकुल शिक्षक सहित ,जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारी ने सूची बनाकर मापदंडों के साथ चयनित किया था , बैच व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किए गए। डाइट प्राचार्य महोदय ने उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया शपथ दिलाई और अपने निर्देशों में शिक्षकों को प्रेरक 9 ऊर्जा तथा मिशन प्रेरणा की व्यवहारिकता को अपने विद्यालय में लागू कर जनपद और प्रदेश के लिए प्रेरक बनने का आश्वासन दिया और कहा कि आने वाले 3 महीनों में आप सरोजनी नगर के चयानितअपने विद्यालय को मिशन प्रेरणा के उद्देश्यों को प्राप्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर प्रेरक विद्यालय बनाएंगे जिससे अन्य सभी शिक्षक इन्हें देखकर प्रेरणा ले सकें।
              उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाया जा सके इस हेतु दिलाई गई इन 50 विद्यालयों को शपथ वाकई शिक्षा और शिक्षार्थी के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इसी आशा के साथ सभी शिक्षकों ने आशाभरी उम्मीद के साथ शपथ में उनका साथ दिया।
          इसी वर्ष रिटायर हो रहे सरोजनी नगर के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है उन्होंने अपने खास शिक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है जिन की सूची डाइट प्राचार्य को दे दी गई है जो आने वाले 3 महीनों में अपने विद्यालयों अपने बच्चों पर प्रेरणा लक्ष्य के अनुरूप काम करेंगे। लखनऊ के सभी ब्लॉकों में सरोजनी नगर ब्लॉक को अव्वल बनाया जा सके इसके लिए इस तरह का प्रयास सराहनीय है।यह बात अलग है कि चयनित किए गए ।
     मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिएखण्ड शिक्षा आधिकारी शिवनंदन सिंह द्वारा चयनित किए गए यह 50 शिक्षक वाकई दूसरो नजीर बनेंगे।अपने विद्यालयों में निर्धारित मानकों से कैसे पढ़ाया जाए तथा कैसे कायाकल्प के अंतर्गत काम कराया जाए यह सब इन चयनित शिक्षकों पहले अपने विद्यालय में करके फिर अन्य सभी शिक्षकों को सिखाना होगा।
       
       
     डायट प्राचार्य डॉ पवन सचान  ने जो शिक्षक ऑफिसों में या खंड शिक्षा अधिकारी के कार्य से लगे रहते हैं उन्हें भी अपने विद्यालय में रहकर शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने का संकल्प दिलाया और इन चयनित किए गए 50 शिक्षकों को आने वाले 3 महीने में फॉलो करने को कहा। 
               डाइट प्राचार्य महोदय ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रेरणा लक्ष्य कठिन है पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित किए गए मानक विद्यालयों और शिक्षकों के साथ पूर्ण करने की आशा के साथ अवश्य प्राप्त होंगे।
      मंडलीय शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में रीना त्रिपाठी ने सरोजनी नगर ब्लॉक के शिक्षक पूरी तन्मयता से मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे ऐसा आश्वासन दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top