खूब वायरल हो रहा मैसेज मास्क चेकिंग अभियान, यूपी पुलिस ने बताया फर्जी

जनपत की खबर , 518

लखनऊ। सोशल मीडिया पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग अभियान का मैसेज तेजी से वायरल हुआ। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट को फर्जी बताया और कहा कि ऐसा कोई अभियान यूपी पुलिस द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम से एक मैसेज वायरल हुआ। इस पोस्टर पर लिखा था कि 'कल (26 फरवरी) प्रातः 9 बजे से यूपी के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग का 30 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। सभी शहर और ग्रामवासी मास्क का प्रयोग करें और चालान की कार्रवाई से बचें, साथ ही 10 घंटे की अस्थायी कारावास ( जेल) सजा से भी बचें। वायरल पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा हुआ था। यह मैसेज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top