कछुए की तस्करी करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 745 जिन्दा कछुए बरामद

अन्य खबरे , 234

 लखनऊ।

 

अन्तर्राज्जीय स्तर पर प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए की तस्करी करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 745 जिन्दा कछुए बरामद

 

दिनांक 26-01-2024 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को इटावा मैनपुरी मेें प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए की तस्तरी करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 745 जिन्दा कछुए बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

 

1- विक्की पुत्र राजकपूर निवासी गिहार कॉलौनी, भरथना, जनपद इटावा।

2- गोपी कंजड पुत्र बीरन निवासी गिहार कॉलौनी, करहल, जनपद मैनपुरी।

3- गोविन्द कन्जड पुत्र मुकेश कजंड निवासी गिहार कॉलोनी, करहल, जनपद मैनपुरी।

4- सुनील तिवारी पुत्र जयनरायण तिवारी निवासी नगला कले पोस्ट लखना, थाना वबेकर, जनपद इटावा।

बरामदगीः-

1- 02 अदद मोबाइल 

2- 02 अदद आधार कार्ड 

3- 01 अदद पेनकार्ड

4- 01 ड्राईवरी लाइसेन्स 

5- 04 अदद एटीएम

6- 1120 रूपये नगद ।

गिरफ्तारी का दिनांक एवं स्थान/समयः-

दिनंाक 26.01.2024 समय करीब 01ः30 बजे इटावा मैनपुरी मार्ग मैनपुरी बार्डर से 02 किमी0 इटावा की ओर।

 

विगत काफी दिनों से एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्जीय तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्री विशाल विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, एस0टी0एफ फील्ड इकाई, कानपुर द्वारा टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।  

अभिसूचना संकलन के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओ को इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, से इक्ठ्ठा करके ट्रक में लोड करके इटावा से पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। इसी कृम में निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्राप्त सूचना पर मुखबिर को सक्रिय किया गया। मुखबिर द्वारा एस0टी0एफ0 टीम को अवगत कराया गया कि 04 व्यक्ति एक ट्रक से जिसमे कुछ सामान लदा हुआ है, सामान के बीच कई बोरो में कछुए लिये मैनपुरी से इटावा की ओर जा रहे है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई कानपुर द्वारा वन क्षेत्राधिकारी रेंज इटावा से समन्वय स्थापित कर मुखबिर की निशादेही पर समय लगभग रात्रि 01ः30 बजे मैनुपरी बार्डर से लगभग 02 किमी0 इटावा की ओर एक ट्रक से 04 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 22 बोरो में 745 जिन्दा प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए बरामद हुए है।

गिरफ्तार अभियुक्त विक्की पुत्र राजकपूर निवासी गिहार कॉलोनी, थाना भरथना, जनपद इटावा ने पूछताछ में बताया कि मुझे यह काम महेश पुत्र रामस्वरूप निवासी गिहार  नगर थाना भरथना द्वारा ठेका दिया गया था, कि कछुए इटावा व मैनपुरी से इक्ठठा करके पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुकेश कंडू के यहा पहुचाने है। महेश ने ही बताया था कि कालीचरन पुत्र कल्लू निवासी करहल मैनपुरी से 14 बोरी कछुए व अशोक पुत्र गयादीन निवासी करहल से 08 बोरी कछुए इकठठा कर गाडी लोड करके लाना है। करहल से कछुओ को इक्ठठा करके गाडी में लोड करके आ रहा था कि आप लोगो ने पकड लिया। 

गिरफ्तार अभियुक्त को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा-2, (16ख) 9, 39, 48, 498, 50, 51, 57 व भा0 वन अधि0 की धारा 52क, के अर्न्तगत क्षेत्रीय वन अधिकारी इटावा रेेंज वन प्रभाग, इटावा के सुपुर्द किया गया।  क्षेत्रीय वन अधिकारी इटावा रेेंज वन प्रभाग, द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

-----

Related Articles

Comments

Back to Top