इजराइल के लिए 28 जनवरी एवं 29 जनवरी 2024 को पंजीकरण तथा स्किल टेस्ट दोनों होगा

अन्य खबरे , 264

श्रमिको का टेस्ट  27 जनवरी 2024 को बन्द रहेगा।

30 जनवरी 2024 को सिर्फ स्किल टेस्ट होगा


26 जनवरी 2024 लखनऊ। 


प्रधानाचार्य  राज कुमार यादव ने बताया कि राजकीय आई0टी0आई0, अलीगंज, लखनऊ में भारत से इजराइल भेजे जाने वाले श्रमिको का टेस्ट  27 जनवरी 2024 को बन्द रहेगा।  28 जनवरी 2024 दिन रविवार को स्किल टेस्ट प्रातः 09 बजे से होगा।  उन्होंने बताया कि  28 जनवरी 2024 एवं 29 जनवरी 2024 को वाॅक-इन अभ्यर्थियों का पंजीकरण होगा तथा स्किल टेस्ट भी होगा।  30 जनवरी 2024 को सिर्फ स्किल टेस्ट होगा, कोई नया वाॅक-इन पंजीकरण नहीं होगा। 

Related Articles

Comments

Back to Top