कार में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत
अन्य खबरे Jan 22, 2024 at 11:40 AM , 191नोएडा फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास यूटर्न पर सोमवार को एक कार में आग लग जाने से उसमें फंसे कार चालक की आग में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास यू टर्न पर एक कार में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और फेज-3 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी जिसकी वजह से उसमें आग लग गई और कार में मौजूद अज्ञात व्यक्ति की आग में झुलसकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।



























Comments