प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे
अन्य खबरे Jan 22, 2024 at 09:57 AM , 177इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय किया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई, जिसमें विचार किया गया कि सोमवार को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरे जनपद और देश में हर्ष एवं उल्लास के माहौल रहेगा और धार्मिक आयोजन होंगे।
ऐसे में अधिवक्ता समय से न्यायालय पहुंचने में असमर्थ रहेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए जा चुके हैं। अधिवक्ताओं के सुझाव और अनुरोध को ध्यान में रखते हुए सोमवार 22 जनवरी को न्यायिक कार्य से अलग रहने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया।



























Comments