समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय समेकित शिक्षा का प्रशिक्षण प्रारंभ
राष्ट्रीय Jan 18, 2024 at 08:20 PM , 356लखनऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश के निर्देशन में आज समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल टीचर्स का पांच दिवसीय समेकित शिक्षा का प्रशिक्षण बेसिक विद्यालय औरंगाबाद में वार्ड संसाधन केंद्र हजरतगंज के तत्वावधान में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नंदकुमार के द्वारा सरस्वती माता की मूर्ति का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जोन एक व जोन 3 से कुल 40 परिषदीय विद्यालयों के प्रधान अध्यापक अथवा इंचार्ज अध्यापक को प्रथम बैच में समेकित शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स ( मास्टर ट्रेनर ) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के उपरांत नोडल टीचर्स अपने अपने विद्यालय में नामांकित दिव्यांग बच्चों को समझते हुए सपोर्ट, देखरेख व सुविधायें प्रदान कर सकेंगे आज के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स आकाश, मनीष व संतोष सिंह द्वारा विस्तृत रूप से समेकित शिक्षा, दिव्यांगताओं से संबंधित एक्ट जिनमे RPWD एक्ट वह सभी 21 दिव्यांगताओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी वीडियोज के माध्यम से व मौखिक रुप दी गई। इस दौरान सभी नोडल शिक्षक उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 जनवरी तक चलेगा।





























Comments