एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि जाने वाला ओवरब्रिज शुरू एनएच-27 से वाया मोहाबरा सीधे पहुंचेंगे रामपथ से रामजन्म भूमि
जनपत की खबर Jan 17, 2024 at 10:20 AM , 298लखनऊ। एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि जाने वाला ओवरब्रिज शुरू एनएच-27 से वाया मोहाबरा सीधे पहुंचेंगे रामपथ से रामजन्म भूमि...अयोध्या महर्षि बल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राम मंदिर सीधे जा सकेंगे एनएच 27 से वाया मोहाबरा राम पथ होकर राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचा जा सकेगा। धर्मपथ,लता मंगेशकर चौक, भक्ति पथ से होकर नहीं जाना होगा 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एयरपोर्ट से जाने के लिए सेतु निगम का बहुप्रतीक्षित मोहबरा, टेढ़ीबाजार से रामजन्मभूमि के रास्ते वाले रेलवे क्रासिंग पर निर्मित फोरलेन ओवरब्रिज का टू-लेन मंगलवार से शुरू हो गया ओवरब्रिज का अवशेष टू-लेन जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा उप मुख्य परियोजना प्रबंधक मोहित कुमार के अनुसार विभाग ने राम मंदिर जाने के लिए ओवरब्रिज का टू-लेन उपलब्ध करा दिया गया है उपयोग उसका प्राण प्रतिष्ठा में राम मंदिर जाने के लिए होगा या फिर वापसी के लिए, इसे जिला प्रशासन को इसे तय करना है 144 करोड़ की लागत से निर्मित 640 मीटर लंबे पुल देखकर आप भी तारीफ करने से नहीं चूकेंगे रेल लाइन का हिस्सा इसमें मात्र 76 मीटर की लंबाई में है पुल की खासियत यह है कि ओवरब्रिज के नीचे के अनुपयोगी क्षेत्र का उपयोग कैफेटेरिया, बच्चों के खेलने व पार्किंग के लिए किया जा सकेगा प्राण प्रतिष्ठा के लिए ओवरब्रिज को बहुत आकर्षक ढंग से संवारा गया है मौसम की खराबी में कोहरे का प्रभाव बेअसर करने के लिए वार्म लाइटें लगाई गईं हैं क्रैश बैरियर (स्पोर्टिगं दीवार) पर रामायणकालीन मंडाला व मधुबनी पेंटिंग को उकेरा गया है साढ़े पांच-साढ़े, पांच मीटर की सर्विसलेन भी है जो अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन को जोड़ेगी उप मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि उदया चौराहे पर निर्मित जिस ओवरब्रिज का 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण कर चुके हैं, वह भी आज से शुरू हो जाएगा बताया कि दोनों ओवरब्रिज पर रेल लाइन के ऊपर वाले हिस्से पर धनुष भी बनेगा जिसे आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा ट्रेन से आने-जाने वाले धनुष को देख कर भगवान राम की अयोध्या होने को पहचान सके।































Comments