झांसा देकर लाखो रूपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार।
अन्य खबरे Jan 16, 2024 at 09:50 PM , 172लखनऊ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री को रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा देकर लाखो रूपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार।
दिनांक 16-01-2024 को एस०टी०एफ०, उ०प्र० को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोले-भाले व्यक्तियों के साथ क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखो रुपयों की साइबर ठगी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का
विवरणः
1- मोहम्मद मुज्जमिल पुत्र उम्मेद अली उर्फ लिल्लाह नि०-कीमागढ़ थाना झिंझाना, शामली। बरामदगीः-
(1) 02 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल ।
(2) 200 रूपये नगद । हुसड़िया चौराहा लखनऊ के पास, दिनांक 16-01-2024 समय 15:45 बजे ।
एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से भोले-भाले व्यक्तियों के साथ साइबर फ्रॉड (जैसे-क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट को रिडीम कराने जैसी स्कीमों का प्रलोभन देकर) के जरिये फर्जी खातों में पैसे डलवाने वाले संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्यों के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ भी रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा देकर लाखो रूपए की साइबर ठगी की घटना हुई थी। इस घटना के सम्बन्ध में श्री धर्मेश कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक, एस०टी०एफ० मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ के पर्यवेक्षण मे अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के क्रम में नि० अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में उ०नि० अतुल चतुर्वेदी, मु०आ० सुशील सिंह, मु०आरक्षी राजीव कुमार, साइबर एक्सपर्ट अमन शर्मा चालक कुमदेश की एक टीम भमणशील थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुयी कि भोले भाले व्यक्तियों से फोन से प्रभाव में लेकर क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट को रिडीम कराने जैसी स्कीमों का प्रलोभन देकर फर्जी खातों में इंटरनेट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराने वाले गिरोह का एक सदस्य लखनऊ में हुसड़िया चौराहे के पास मौजूद है। इस सूचना पर पर एस०टी०एफ० की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर उपरोक्त अभियुक्त मोहम्मद मुज्जमिल को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, तथा उसके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछने पर बताया की हम लोग भोले-भाले व्यक्तियों को विभिन्न स्कीमों जैसे क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट को रिडीम कराने जैसी स्कीमों का प्रलोभन देने के लिए मैसेज कराते है। फिर उनको अपने बातों से यकिन दिलाते हुए उनसे अपने फर्जी बैंक खातों में पैसा ट्रान्सफर करा लेते है। इन बैंक खातों को हम लोग फर्जी तौर पर इस्तेमाल करते है। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी सिम कार्डो के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग व यूपीआई द्वारा अपने एकाउण्ट में ट्रांसफर कर लेते है।
आपराधिक इतिहासः-
(1) मु0अ0स0 547/2023 धारा 406/420 भ0द0वि0 व 66 डी आई0टी0 एक्ट थाना गोमती नगर लखनऊ ।
(2) मु0अ0स0 524/2015 धारा 392/395/342/411 भ०द०वि० थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
(3) मु0अ0स0 546/2015 धारा 307 भ0द0वि0 थाना गंगोह जनपद सहारनपुर।
(4) मु0अ0स0 548/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गोमतीनगर, लखनऊ में मु0अ0सं0 547/2023 धारा 406/420 भ०द०वि० व 66 डी आई0टी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।



























Comments