*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक*
हेडलाइंस Feb 20, 2021 at 10:02 PM , 453*सभी तैयारियां पूरी करके 25 फरवरी तक आख्या प्रस्तुत करने के दिये निर्देश*
लखनऊ।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियों के संबंध में प्रभारी अधिकारी पंचायत चुनाव/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी पंचायत चुनाव/डीसीपी क्राइम, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी व समस्त सहायक विकास अधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण आहूत की गई।
जिलाधिकारी द्वारा मतदाता सूची के रेगुलर अपडेशन के दौरान तहसील पर प्राप्त होने वाले परिवर्धन/विलोपन/संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्रों का गहनता से परीक्षण करते हुए सक्षम स्तर के जांच के उपरांत उप जिलाधिकारी स्तर पर निर्णय करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 494 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष नियत 626 मतदान केंद्रों/1748 मतदेय स्थलों के सापेक्ष अपने-अपने ब्लॉक के मतदान केंद्रों/मतदेय स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं ए एम एफ़ उपलब्ध होने एवं निर्वाचन हेतु मतदान केंद्र तैयार होने संबंधी रिपोर्ट प्रमाण पत्र अधीनस्थ अधिकारियों के स्थली भ्रमण कराकर प्राप्त कर ले। साथ ही ब्लॉक परिसर में नामांकन के संबंध में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं/समस्त तैयारियां समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी/एसीपी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष संयुक्त भ्रमण बैठक करके समस्त आठो ब्लॉक पर नामांकन प्रक्रिया हेतु नामांकन कक्षों के उपलब्धता एवं समस्त तैयारियों के संबंध में दिनांक 25- 2-2021 तक संयुक्त आख्या उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों, सेक्टर एवं जोन, समस्त आठो ब्लॉक के पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल एवं वाईसी स्थल/मतगणना केंद्र का भी समय से निर्धारण करना सुनिश्चित कर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करते हुए संयुक्त हस्ताक्षर के साथ आख्या 25-02-2021 तक उपलब्ध कराई जाए।
अंत में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान हेतु समस्त कार्यवाही हो को माननीय आयोग के निर्देशानुसार समय से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।





























Comments