अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का दसवें स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

जनपत की खबर , 245

नैमिष प्रताप सिंह 

लखनऊ : आज अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने अपना दसवां स्थापना दिवस  प्रेस क्लब लखनऊ में धूमधाम से मनाया । आज हुए इस कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  यशपाल सिंह सहित लखनऊ के जिला और शहर पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी , प्रदेश महिला पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
वक्ताओं ने संगठन के विस्तार एवं राष्ट्र एवं समाज कल्याण में परिषद की भूमिका को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के महामंत्री अमरेश पाल सिंह को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में समाज के हर व्यक्ति को आवाहन करते हुए कहा और यह संकल्प दिलाया कि आप अपने जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अक्षरश: पालन करें।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह  ने संगठन की उपलब्धियां एवं संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह  ने लोगों से अपने आचरण में सुधार लाते हुए समाज एवं देश हित में संगठन के सदस्यों से कार्य करने की अपेक्षा की ।  आर.पी. सिंह. राष्ट्रीय सचिव (संगठन ) ने अन्य प्रदेशों में अब तक के हुए विस्तार पर एवं  दिल्ली में जंतर –  मंतर पर हुए सफल धरने के लिए नो सभी साथियों को  बधाई दी।
विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने लोगों को विधि संबंधी कठिनाइयों में मदद करने की हर प्रकार से साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया 
   उत्तर प्रदेश के  प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड डिप्टी एसपी  सूर्य बली सिंह ने संगठन में राजनीतिक बिंदुओं को ना उठाने का अनुरोध करते हुए विशुद्ध सामाजिक कल्याण एवं के बारे में विचार रखने का लोगों से अनुरोध किया साथी और सभी साथियों का 15 जनवरी की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी  प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह जी ने पूरे प्रदेश में जल्द संगठन  को बनाने पर जोर दिया,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष  शशि प्रभा सिंह ने  कहा की मातृशक्ति को भी परिषद में अधिक से अधिक जोड़ने की आवश्यकता है । नीरा सिंह  ने बताया की समाज निर्माण में माता के रूप में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ‘ पिंकू ’  ने किया समापन और सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह जी ने कहा कि आपसी एकता की बहुत आवश्यकता है जब हम एक होंगे तो हर लड़ाई को जीत सकते हैं
    आज के कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह चंदेल राष्ट्रीय सचिव ,  राणा प्रताप सिंह ,  राघवेंद्र प्रताप सिंह , पी .के. सिंह ,  सभाजीत सिंह ,  सूर्यभान सिंह ,  रामराज सिंह , अजय सिंह , सूर्य प्रताप शाही , रेखा सिंह ,  रविंद्र सिंह ‘ रवि ’ , रमा श्रीवास्तव ,  युवा महासचिव आदित्य सिंह , शहर अध्यक्ष  एस के सिंह , शहर उपाध्यक्ष अजय वीर सिंह , जिला अध्यक्ष लखनऊ  लल्लन सिंह , शहर अध्यक्ष युवा कुंदन सिंह , पंकज सिंह सहित कई पदाधिकारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top