पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने मकर संक्रांति के पर्व एवं अपने जन्मदिन के अवसर पर 2500 कम्बल वितरित किये
जनपत की खबर Jan 15, 2024 at 06:16 PM , 241मंत्री जी के जन्म दिवस पर सामाजिक-समरसता भोज का
आयोजन किया गया
लखनऊ: 15 जनवरी, 2024
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने मकर संक्रांति के पावन पर्व एवं अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अपने जन्म स्थान आंवला, जनपद बरेली में सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर लगभग सात हजार लोगों ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में समर्थक, शुभचिंतक एवं प्रशंसक पहुंचे और बड़ी धूमधाम से मंत्री जी का जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं प्रेषित की। बुजुर्गों, माताओं, बहनों ने मंत्री जी को दीर्घायु होने तथा स्वस्थ रहकर हमेशा जनता की सेवा करने का आशीर्वाद भी दिया। इसके साथ ही मंत्री जी द्वारा निर्धनों एवं बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए 2500 कम्बल भी वितरित किये।
इस अवसर पर मंत्री जी ने देश एवं प्रदेश के विकास की मंगल कामना की और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में रामराज का सपना साकार हो रहा है। गरीबों, शोषितों और वंचितों को उनका हक व अधिकार मिल रहा है और वे समाज एवं विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।































Comments