एचोरों को एक महीने बाद भी नहीं तलाश सकी लखनऊ पुलिस

अन्य खबरे , 179

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में बीते 13 दिसंबर को चोर ने घर के दरवाजे की छत से कूद कर चोरी कर ली। वारदात के समय पूरा परिवार शादी में गया था। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। चोरी की घटना को एक महीने हो गए। इंदिरा नगर की पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। परिवार ने जिन दो लोगों को संदिग्ध बताया पुलिस ने उन दोनों को छोड़ भी दिया। पीड़ित मनीष कुमार गुप्ता ने नाराजगी जताई है।दो संदिग्ध की जानकारी दी लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। पुलिस अब मुझसे कहती है खुद जाकर चोरों को खोज कर लाइए। पीड़ित परिवार का कहना है कि दो लाख रुपए कैश और सभी जेवर लेकर चले गए। जिसकी कीमत चार लाख थी। पुलिस सिर्फ जांच करने की बात कर रही है। जो संदिग्ध लोग हैं उनसे पूछताछ भी कर रही है।मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते 13 दिसंबर 2023 को रात 8:00 बजे अपने व अपने भाई के परिवार सहित शादी पार्टी में गया था। रात करीब 12 बजे वापस आकर मेन गेट का ताला बोलकर अन्दर गया तो देखा कि घर के आगमन द्वितीय तल के दरवाजों के गर लाक टूटे हुए है। सभी अलमारी व एक खुली पड़ी थी। और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। घर में रखा नकद दो लाख, नए-पुराने सोने-चांदी के गहने के जेवरात लगभग (चार लाख) चोरी हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति समय 8:26 बजे रात में धूम में घुसा। चोर ने बेल्चा से बाउंड्री वॉल से अन्दर घुसा है।

Related Articles

Comments

Back to Top