नगर निगम द्वारा कपडे़ के बैग उपलब्ध कराने हेतु लगायी गयी ऑटोमेटिक मशीन का शुभारम्भ किया
अन्य खबरे Jan 14, 2024 at 07:33 PM , 272मुख्यमंत्री ने श्री गोरक्षनाथ मन्दिर में नगर निगम द्वारा स्थापित किये गये कैम्प कार्यालय, रिड्यूस, रिसाईकिल
व रियूज (आर0आर0आर0) सेण्टर का उद्घाटन किया
कचरा ढोने वाली गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
लखनऊ : 14 जनवरी, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज श्री गोरक्षनाथ मन्दिर, गोरखपुर में खिचड़ी मेले की साफ-सफाई के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा स्थापित किये गये कैम्प कार्यालय, रिड्यूस, रिसाईकिल व रियूज (आर0आर0आर0) सेण्टर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिये नगर निगम द्वारा कपडे़ के बैग उपलब्ध कराने हेतु लगायी गयी ऑटोमेटिक मशीन का शुभारम्भ तथा कचरा ढोने वाली गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात उन्होंने जरूरतमन्दों को कम्बल एवं ऊनी वस्त्र वितरित किये।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
--------



























Comments