घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, भाई,बहन को लगी गोली

जनपत की खबर , 253

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में भाई-बहन गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के विषय में जानकारी ली दूसरी तरफ फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मचने से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पीड़ित हरि प्रसाद ने बताया कि मनोज पहले भी कई बार विवाद कर चुका है, जिसकी थाने पर भी शिकायत की थी।पीड़ित ने बताया कि मनोज पहले भी कई बार विवाद कर चुका है, जिसकी थाने पर भी शिकायत की गई थी।दौलतगंज निवासी घायल मानू के पिता हरि प्रसाद ने बताया कि सुबह मंदिर से आते वक्त देखा कि पड़ोसी मनोज मिश्र घर से गाड़ी निकाल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने मेरे घर के बाहर खड़ी गाड़ी को लेकर बेटे से विवाद शुरू कर दिया। परिजनों ने विरोध किया तो गालियां देने लगे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कुछ समझते इससे पहले अपने घर से तमंचा उठा लाए और फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने तमंचे से करीब पांच-छह गोलियां दागी। जिसमें एक गोली बेटे मोनू और दूसरी बेटी मानसी के पेट में लगी। यही नहीं इनके घर वालों ने घर में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस उनके साथ मेरे रिश्तेदारों को भी थाने ले गई। जबकि फायरिंग मनोज ने की। वहीं ठाकुरगंज पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह दौलतगंज निवासी मोनू की गाड़ी खड़ी करने को लेकर मनोज मिश्र से विवाद हुआ था। जिसके बाद मनोज ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोनू और उसकी बहन मानसी घायल हुए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top