सरोजनी नगर की ग्राम पंचायत खुर्रामपुर के पंचायत भवन में विशेष शिविर का किया गया आयोजन

अन्य खबरे , 155

लखनऊ।

*शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ पहुंचने के उद्देश्य से विकास खंड सरोजनी नगर की ग्राम पंचायत खुर्रामपुर के पंचायत भवन में विशेष शिविर का किया गया आयोजन*

*दिनांक 09 जनवरी, 2024*

*शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे- वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, आयुष्मान कार्ड, मातृत्व लाभ, पोषण मिशन, स्वच्छ शौचालय, राशन कार्ड, मनरेगा, पी0एम0 किसान सम्मान, पी0एम0 आवास, सी0एम0 आवास आदि अन्य समस्त योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभार्थियों को आच्छादित कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 08 जनवरी, 2024 को विकास खण्ड- सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर के पंचायत भवन में मध्यान्ह 12:00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर में लगभग 265 व्यक्ति उपस्थित हुये। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन के 25, दिव्यांग पेंशन के 06, विधवा पेंशन के 20, आवास हेतु 17, शौचालय के 11, किसान सम्मान निधि के 32, आयुष्मान कार्ड के 05 एवं राशन कार्ड के 06 कुल 122 आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिनकी समस्याओं को सुना गया। इसमें समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।*

Related Articles

Comments

Back to Top