जिला प्रशासन ने बड़े बकायादारों से वसूली के लिए बड़ा अभियान चलाया
अन्य खबरे Jan 09, 2024 at 10:20 AM , 166नोयडा। नोएडा के जिला प्रशासन ने बड़े बकायादारों से वसूली के लिए बड़ा अभियान चलाया है। बकायादारों से लेकर नोएडा प्रशासन रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी कर रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बड़े बकायेदार बिल्डर भी शामिल है। वसूली के लिए बकायेदार बिल्डरों की गिफ्तारी भी शुरू कर दी गई है। इसी के तहत नोएडा के जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रा बिल्डर के मालिक मुकेश खुराना को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि नोएडा के रुद्रा बिल्डवेल पर लगभग 35 करोड़ रुपये की आरसी बकाया थी। आरसी की वसूली को लेकर जिला प्रशासन पूर्व में कई बार बिल्डर प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा चुका था। आरसी की वसूली न होने से नाराज बॉयर्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। रेरा से आरसी जारी होने के बाद भी वसूली न होने पर न्यायालय ने भी नाराजगी जताई थी। बताया जाता है कि नोएडा के बिल्डरों पर 500 करोड़ है और उनके खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है। लगभग 35 करोड़ रुपये की आरसी बकाया होने पर दादरी तहसील की टीम ने रुद्रा बिल्डवेल के मालिक मुकेश खुराना को गिरफ्तार कर लिया।



























Comments