किसी को खराब बताने का प्रयास न करें बल्कि खुद को अच्छा बताने का प्रयास करें

जनपत की खबर , 241

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने आज यहां विधायकों से कहा कि किसी को खराब बताने का प्रयास न करें बल्कि खुद को अच्छा बताने का प्रयास करें। अपने अनुभव के आधार प्रदेश में अपनी बेहतर छवि और पहचान बनाने का काम करें। हम सब अपने सम्मान के लिए बल्कि जनता के सम्मान के लिए काम करते है। श्री महाना आज यहां होटल सेंट्रम में अवध क्षेत्र के विधायकों के साथ संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थें। 
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है। पहले पूरे पांच साल हो जाते थें और विधायक एक दूसरे को पहचानते भी नहीं थें लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों से एक सकारात्मक माहौल बनता है। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को भी मिलता है। 
उन्होंने कहा कि विधायिका के प्रति जो दशकों से नकारात्मक भाव बना हुआ है उसे खत्म करने का प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। जनता को जोड़ने का प्रयास है जिससे विधायिका के बारे में लोगों जानकारी हासिल हो सके। श्री महाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब धीरे धीरे आम जनमानस में विधायिका के प्रति बदलाव आ रहा है। श्री महाना ने कहा कि विधानसभा मेे जो कुछ भी बललाव  हो रहा है वह विधायिका की गरिमा बढ़ाने के लिए है। 
इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री मयकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अगर विधायिका को अपनी गरिमा को बढ़ाना है तो उसे दूसरा कोई काम नहीं करना चाहिए। केवल जनसेवा ही करनी चाहिए। हम सबको भी अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। तभी उसे समाज में सम्मान मिलेगा। हम सबका विधायक होना एक समान योग्यता है।
वरिष्ठ सदस्य श्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि विधायिका के प्रति जनआस्था आज भी कम नहीं हुई है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना का के प्रति आभार जताया और कहा कि आपने विधायिका का सम्मान बढाने का काम किया है। श्री लालजी वर्मा ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब विधायिका का सम्मान बढे़गा। श्री रमापतिशास्त्री ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एक ऐसी मिसाल पेश करें जिससे कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों और विधायिका का सम्मान बना रहे। 
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित श्री प्रेम नारायण पांडे श्री प्रभात कुमार वर्मा, श्रीजीत लाल पटेल, श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री विनोद सिंह, श्री राज प्रसाद उपाध्याय श्री सीताराम वर्मा, श्री त्रिभुवन दत्त, श्री राकेश पांड,े श्री अमरेश कुमार, श्री वेंकटेश्वर शरण सिंह, श्री राकेश प्रताप सिंह, श्री मनोज कुमार पांडे, श्री सकेंद्र प्रताप वर्मा, श्री गौरव कुमार, श्री दिनेश रावत, श्री अवधेश प्रसाद, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री अभय सिंह, श्री राम मूर्ति बर्मा, समेत अन्य विधायकों ने अपने विचार और सुझावों को रखा। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे भी उपस्थिति थें।

Related Articles

Comments

Back to Top