अवध विवि में विद्यार्थियों को प्लास्टिक मुक्त होने का दिया गया संदेश

जनपत की खबर , 212

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में अयोध्या को स्वच्छ और सुुन्दर बनाने के लिए अयोध्या महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक मुक्त होने का संदेश दिया एवं उन्होंने खादी के झोले का वितरण किया। इस अभियान में महापौर ने कहा कि अयोध्या में प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में विश्वभर की निगाहें टिकी है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अयोध्या को प्लास्टिक से मुक्त करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी और कहा कि इससे पर्यावरण को खतरा भी है। इसकी जगह खादी के झोले रोजमर्रा जीवन में प्रयोग में लाये जाये। महापौर ने कहा कि श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या विश्व की सबसे सुन्दर नगरी होगी। यह आप सभी के सहयोग से संभव होगा। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ अयोध्या की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में विवि के प्रौढ शिक्षा सतत विकास के विभागाध्यक्ष डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में अयोध्या को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय में नगर निगम द्वारा अभियान चलाया गया है। इसमें सौ से अधिक छात्रों को महापौर मंहत गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा रोजमर्रा सामान के लिए खादी झोले का वितरण किया गया। इस अभियान में उप सभापति जय नारायण सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Related Articles

Comments

Back to Top