चंदेल गुटके जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न

जनपत की खबर , 549

 _लखनऊ। आज सोहन लाल इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट* के जिला इकाई का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित *प्रदेशीय मंत्री डॉ० महेंद्र नाथ राय* ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए *कहा कि संगठन का सभी सदस्य एक समान होता है, उसके पास दायित्व रहे या ना रहे लेकिन संगठन का महत्वपूर्ण सिपाही होता है। संगठन के प्रत्येक सदस्य को पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करना चाहिए।* उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आगे के संघर्ष की रणनीति बनाई।

     चुनाव अधिकारी *सुशील कुमार पांडे ने बताया कि विनोद कुमार मिश्रा पुनः जिला अध्यक्ष* निर्वाचित हुए हैं। काशीश्वर इंटर कॉलेज के *अरुण कुमार वर्मा को जिला मंत्री* एवं सुन्नी इंटर कॉलेज के *मोहम्मद निहाल को जिला कोषाध्यक्ष* निर्वाचित किया गया है। *राजकुमार गौतम भूपेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष* बनाया गया है। *अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, श्रीमती संजू सिंह, रिंकी सिंह, निर्मेष पांडे, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, विंध्याचल पाठक, बृजेश शर्मा, अजय पाण्डे, बदरूज्जमां सिद्दीकी, आलोक सिंह* इन सभी लोगों को *उपाध्यक्ष* निर्वाचित किया गया। इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के *जगदीश प्रसाद यादव को आय-व्यय निरीक्षक* तथा कुम्हरावां इंटर कॉलेज के *अभिषेक सिंह चौहान को संगठन मंत्री* घोषित किया गया।

   *संयुक्त मंत्री*- सूरज त्रिपाठी अनुराग त्रिपाठी मोहम्मद शारिक, विभोर कुमार, निखिल पांडे, श्रीमती सुधा गुप्ता, रामसागर त्रिवेदी, चंद्रभान सिंह, अरविंद अवस्थी, राजाराम पुष्कर, रामेश्वर प्रसाद को निर्वाचित घोषित किया गया।

   *सदस्य कार्यसमिति* में विनय कुमार, आनंद कुमार सिंह, बसंत लाल गुप्ता, उदय भान सिंह गुड्डू, शिवकुमार, रामदुलारे, राम लाल राजपूत, अखिलेश यादव, सुनील कुमार गौतम, विनोद श्रीवास्तव, अम्बर तिवारी, डॉ० रामचंद्र गौतम, रवि सिंह, जग विनय सिंह, जयदीप किशोर यादव, श्रीमती मीना वर्मा, डॉ० सुमन दूबे, श्रीकांत त्रिपाठी,आर०पी० यादव, पंकज यादव, सुमंत राय, सत्येंद्र सिंह को बनाया गया।

 *तहसील संयोजक*- *सरोजनी नगर* निर्मेष पांडे, *बख्शी का तालाब* अभिषेक सिंह चौहान, *मलिहाबाद*- उदय भान सिंह गुड्डू, *मोहनलालगंज* आलोक सिंह, *सदर* सुनील गौतम को घोषित किया गया।

 *मीडिया प्रभारी* सूरज त्रिपाठी एवं *सह मीडिया प्रभारी* रामलाल राजपूत को बनाया गया।

 *संरक्षक मंडल* में डॉ० महेंद्र नाथ राय, निर्मल कुमार श्रीवास्तव, तेज नारायण पांडे, पितांबर भट्ट, रामेश्वर सिंह चौहान, सुशील पांडे,  रामसूरत विश्वकर्मा, शेषनाथ मिश्र को शामिल किया गया है।

 इस अवसर पर उपस्थित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति *निर्मल कुमार श्रीवास्तव* ने सभी लोगों को बधाई दी और प्रत्येक इकाई से शिक्षकों की समस्याओं को एकत्रित कर उन्हें हल कराने के लिए जिला कार्यकारिणी को निर्देशित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top