आईजीआरएस शिकायत के बावजूद जल समस्या बरकरार
अन्य खबरे Jan 07, 2024 at 05:12 PM , 208अयोध्या। एक तरफ रामनगरी का चौमुखी विकास हो रहा है तथा सरकार व शासन द्वारा रामराज्य लाने की कल्पना की जा रही है। वहीं नगर निगम के जिम्मेदार सरकार व शासन की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। बता दें कि नगर निगम अयोध्या अंतर्गत आने वाले सावरकर नगर वार्ड संख्या 15 में माह भर से ज्यादा समय से जल समस्या बरकरार है मजे की बात तो यह है कि नगर निगम के जिम्मेदार जानकर भी अंजान बने हुए हैं इस बाबत आईजीआरएस पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दो बार शिकायतें भी दर्ज कराई जा चुकी हैं। लेकिन क्या मजाल की नगर निगम पर जूं रेंगा हो। बल्कि नोडल अधिकारी जलकल विभाग नगर निगम अयोध्या द्वारा जिलाधिकारी को आख्या देकर मामले में इतिश्री कर लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंश कुमार सिंह कहते हैं कि दो बार जनहित में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन पानी सप्लाई की समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र जल आपूर्ति ठीक नहीं की जाती तो ऐसी दशा में नगर निगम वाटर टैक्स लेने का हकदार नही है।



























Comments