*राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ई-खसरा पड़ताल का शुभारंभ*
अन्य खबरे Jan 04, 2024 at 05:48 PM , 193*लखनऊ । जिला कृषि अधिकारी श्री तेग बहादुर सिंह जी ने बताया है कि विकास भवन सभागार में रबी 2023-24 में राजस्व व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ई-खसरा पड़ताल का शुभारंभ एवं आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम माननीय विधायक बख्शी का तालाब श्री योगेश शुक्ला के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ श्री अजय जैन, जिला कृषि अधिकारी लखनऊ तेग बहादुर सिंह,सांख्यिकी अधिकारी परवेज़ सिद्दीक़ी व विभिन्न विभागों के प्रशिक्षु कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा ई-खसरा पड़ताल कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये इसके महत्व व उपयोगिता के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया।।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ई-खसरा पड़ताल के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये इसके किसानों व कृषि के लिये होने वाले लाभ के बारे में बताया व प्रशिक्षण में आये कार्मिक को विधिवत प्रशिक्षण लेने हेतु आवाहन किया।
माननीय विधायक श्री योगेश शुक्ला जी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये ई खसरा पड़ताल कार्यक्रम की महत्ता पर विचार व्यक्त किये गये व पूरी लगन से कार्य करने हेतु आवाहन किया गया।सांख्यिकी अधिकारी परवेज सिद्दीक़ी द्वारा प्रशिक्षुओं के ई-खसरा पड़ताल से संबंधित प्रश्न व उनकी शंका का समाधान करते हुए इसके तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई ।



























Comments