"DJ की आवाज कम कर लो...... इतना सुनते ही बौखलाए विपक्षी, घेर लिया घर
अन्य खबरे Jan 03, 2024 at 09:26 PM , 208देर रात तक बज रहे डीजे से लोग परेशान, महेवागज कस्बे का मामला!
महेवागंज-खीरी। शहर सहित क्षेत्र में देर रात तक शहर व अंचल में डीजे व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग होने के कारण लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोलाहल अधिनियम लागू किए जाने के बाद भी इसका असर होते नहीं दिख रहा।
बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
शहर व गांव में देर रात तक डीजे और धूमाल पार्टी का शोर शराबा परेशान कर रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में किसी तरह की पहल नहीं किए जाने से लोग काफी परेशान हैं। प्रशासन से अनुमति लेकर एक निश्चित आवाज में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकता है, पर इस नियम का उल्लंघन शहर व गांव में खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। चाहे दिन हो या रात निर्धारित मापदंड से अधिक आवाज में डीजे और धुमाल पार्टी की शोर सुनी जा सकती है।विवाह, आभार रैली और अन्य सामाजिक आयोजनों में खुलकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग हो रहा है। तेज आवाज के कारण लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागज कस्बा स्थित बेस्ट डायग्नोस्टिक सेंटर (मस्जिद) के पास डीजे की आवाज कम करने को लेकर कहासुनी हो गई जानकारी मुताबिक निजी अस्पताल संचालक ने बताया कि पड़ोस में दो दिन से बहुत ही तेज आवाज में डीजे बज रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि हम लोगों ने कहा कि रात के 11 बज रहे हैं थोड़ी आवाज कम कर लें मुहल्लेवालों को परेशानी होती है। इतना सुनते ही वह उग्र हो गया। डीजे की आवाज और तेज करते हुए विपक्षी गाली गलौज व फौजदारी पर अमादा होते हुए घर घेर लिया.... हम लोग कमरा बन्द किए हैं चौकी प्रभारी महेवागज को काल किया उन्होंने बताया कि 112 को फोन कर लीजिए फोन किया गया गाडी आने को बताया है।
शोरगुल पर लगे रोक!
ऐसे में देर रात तक डीजे बजाना उचित नहीं है। शोरगुल पर पूर्णतः रोक लगनी चाहिए। चाहे दिन हो या रात शहर में डीजे के तेज शोर के कारण जीना मुहाल हो गया है। तेज शोर करने वाले यंत्रों को जब्त किया जाना चाहिए। कार्रवाई नहीं होने के कारण देर रात तक डीजे बजता रहता है।



























Comments