स्वच्छता का अंक गणित बिगाड़ रही है चाइना कंपनी
जनपत की खबर Feb 14, 2021 at 09:43 PM , 532लखनऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए स्वच्छता का सिटीजन फीडबैक लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। वही राजधानी लखनऊ को स्वच्छ बनाने के लिए चाइना की कंपनी इको ग्रीन से शहर का कूड़ा उठान कार्य कराया जा रहा है। लेकिन इको ग्रीन कंपनी कई वार्डो में कूड़ा उठान कार्य नही करा रही है।
गौरतलब है कि नगर निगम जोन 8 के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित न्यू बेहसा कालोनियों में रहने वाले लोग बद से बत्तर जीवन जीने को मजबूर है। इन कालोनी में साफ सफाई व नालियों की समुचित व्यवस्था नही हो पा रही है। गलियों में कूड़ा व नालियों का दूषित पानी मार्ग पर पसरा रहता है। ऐसे में यहां के रहवासी दुर्गंध भरे माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। वही इस कोरोना काल मे गंदगी व बदबूदार इस माहौल में संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। सड़को में कीचड़ व कूड़ा होने के कारण यहां के लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि नगर आयुक्त ने अमौसी क्षेत्र का कई बार निरीक्षण कर चुके है। कई बार इस विषय मे नगर निगम बताने के बावजूद भी निगम ने अभी तक न सड़क व नालियों की साफ सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सुभाष सिंह (उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान यूनियन)-------
देखिए हमारे यहां इको ग्रीन से न तो कोई कर्मचारी आता है और न ही कोई नगर निगम से आता है। यदि भूले भटके आ भी गया तो सफाई नहीं करता है केवल खानापूर्ति कर चला जाता है। यहाँ के हालात आप देख सकते है। जैगवार शोरूम से गाड़ियों की धुलाई का निकलने वाला पानी खाली प्लाटों व सड़कों में तैरता नजर आता है। हम लोग इस गंदगी में जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। नगर निगम टैक्स की वसूली तो करता है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नही करता है। इस इलाके में ना तो नालियों की सफाई होती है और न ही सड़को की
(पीड़ित प्रीति)------
प्रीति का कहना है कि हमारे यहां इको ग्रीन से कोई नही आता है। जब कभी नगर निगम के लोग आते भी है तो नाली साफ कराने का पैसा मांगते है। हम लोग परेशान है। इको ग्रीन कंपनी का कोई भी कर्मचारी साफ सफाई नही करता है। हम लोगो को इस गंदगी से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
(जोनल अधिकारी जोन 8)--------
वही इस विषय में जोनल अधिकारी जोन 8 का कहना है मामला संज्ञान में आया है। वहां के सफाई निरीक्षक पुष्कर से कह कर जल्दी ही सफाई कार्य कराया जाएगा।
स्वच्छता युक्त नहीं बल्कि दुर्गंध युक्त माहौल बना रही है इको ग्रीन संस्था
बिना डीएल के भी चला सकते है इको ग्रीन कूड़ा वाहन
लखनऊ। शहर में कई वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने करने वाली इको ग्रीन कंपनी के खिलाफ शिकायतें कम होने का नाम ही नही ले रही हैं। कंपनी के कर्मचारियों पर लगातार अधिक वसूली करने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं। वही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित न्यू बेहसा आवासीय इलाके का एक मामला सामने आया है जहाँ इको ग्रीन संस्था की बिना नंबर प्लेट की गाड़ी घर घर से कूड़ा उठान करते मिली। जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया कि उसका नाम विकास है।
लेकिन उसके पास कोई ड्राविंग लाइसेंस नही है। उसने बताया इको ग्रीन कंपनी में मेरा भाई नौकरी करता है। अचानक तबियत खराब होने के कारण आज मैं वाहन चला रहा हूं। इस गाड़ी में न तो गीला कूड़े का डिब्बा, और न ही सूखे कूड़े का डिब्बा रखा मिला। गाड़ी की हालत बेहद खराब स्थित में मिली। वही गाड़ी में न तो आगे नंबर प्लेट थी न तो पीछे नंबर प्लेट थी। आदेशो को दरकिनार करते हुए बिना ढंके ही कूड़ा वाहन शहर की गलियों में दुर्गंध फैलाते मिले। जिसके कारण शहर में संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।































Comments