*लखनऊ एयरपोर्ट पर इंटेलिजेंस को मिली सफलता*

जनपत की खबर , 156

दुबई से लखनऊ पहुंचे यात्री से 3.5 किलो सोना बरामद 

 

सोने की कीमत लगभग 2.20 करोड़ बताई जा रही है 

 

कॉफी मेकर मशीन में छुपा कर लाया गया था सोना 

 

कस्टम स्कैनिंग के दौरान पकड़ा गया सोना

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से आया था यात्री.

 

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो अलग-अलग यात्रियों के पास से ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना पकड़ा है. दुबई और शारजाह  से यह सोना लाया जा रहा था. कस्टम विभाग की पूछताछ में दोनों यात्री सोने के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके. जिसके बाद कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत सोने को जप्त कर लिया और दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया. 

 

जानकारी के मुताबिक, एक यात्री कॉफी मशीन के बॉयलर हिस्से में कंसील कर के 3 किलो से ऊपर सोना दुबई से लेकर आ रहा था. जबकि दूसरा यात्री 554 ग्राम सोने का पेस्ट बनाकर उसे अपने शरीर के आंतरिक हिस्से में बांधकर ला रहा था. लेकिन स्कैनिंग के दौरान दोनों पकड़े गए. जिसके बाद सोने को जप्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया. 

 

एक यात्री इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से जबकि, दूसरा एयर इंडिया की फ्लाइट से देर शाम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा था. उन दोनों के पास से ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा का गोल्ड पकड़ा गया है. पूछताछ में दोनों यात्री सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके और न ही कोई दस्तावेज पेश कर सके. जिसपर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया. 

 

गौरतलब है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर लगातार सोना तस्कर पकड़े जा रहे हैं. बावजूद इसके तस्कर तरीका बदलकर अवैध रूप से गोल्ड लाने का प्रयास करने से बाज नहीं आ हैं. हालांकि, कस्टम विभाग मुस्तैद है. उसी का नतीजा है अक्सर तस्कर उनके हत्थे चढ़ जाते हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top